लाइव न्यूज़ :

नीलामी के अंतिम दिन सारदा एनर्जी एंड मिनरल्स ने छत्तीसगढ़ में हासिल किया कोयला खदान

By भाषा | Updated: November 9, 2020 22:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ नवंबर कोयला खदानों की वाणिज्यिक नीलामी के सातवें और अंतिम दिन सारदा एनर्जी एंड मिनरल्स लि. ने सोमवार को छत्तीसगढ़ में ब्लॉक हासिल किया। इस खदान में 23.420 करोड़ टन भूगर्भीय भंडार अनुमानित है।

कोयला मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि सारदा एनर्जी एंड मिनरल्स ने गारे पलमा 4/7 कोयला ब्लॉक के लिये 66.75 प्रतिशत आय हिस्सेदारी की अंतिम पेशकश की। इससे अधिकतम क्षमता उपयोग (पीआरसी) के आधार पर 210.49 करोड़ रुपये सालाना राजस्व प्राप्त होने का अनुमान है।

इस खदान के लिये अडाणी एंटरप्राइजेज लि., भारत अल्युमीनियम कंपनी लि. (बालको), हिंदुस्तान इंडस्ट्रीज लि., जिंदल पावर लि. तथा जेएसडब्ल्यू स्टील लि. जैसी कंपनियां भी दौड़ में थी।

मंत्रालय के अनुसार वाणिज्यिक खनन के लिये नीलामी के सातवें दिन छत्तीसगढ़ में एक कोयला खदान को रखा गया था।

इस खदान में कुल भूगर्भीय भंडार 23.420 करोड़ टन अनुमान है जबकि पीआरसी 12 लाख टन सालाना अनुमानित है।

ई-नीलामी में बोलीदाताओं के बीच मजबूत प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। न्यूनतम मूल्य की तुलना में खदानों के लिये ऊंची बोलियां लगायी गयी।

गारे पलमा 4/7 कोयला ब्लॉक की नीलामी के साथ अबतक 19 कोयला खदानों की नीलामी हो चुकी है।

नीलामी के लिये रखे गये कुल 38 खदानों में से 19 की सफल नीलामी हो चुकी है।

इस नीलामी में 42 कंपनियों ने भाग लिये। इसमें से 40 निजी क्षेत्र की थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जून में वाणिज्यिक खनन के लिये 41 कोयला ब्लॉक के लिये नीलामी प्रक्रिया की शुरू की थी।

नीलामी में अडाणी एंटरप्राइजेज, वेदांता, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज और जिंदल पावर जैसी बड़ी कंपनियां ब्लॉक हासिल करने में सफल रही हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम