लाइव न्यूज़ :

कोरोना संक्रमण के खिलाफ लड़ाई में सैमसंग 50 लाख डॉलर देगा, पेटीएम आक्सीजन संयंत्र लगायेगा

By भाषा | Updated: May 4, 2021 18:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली चार मई प्रौद्योगिकी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी सैमसंग ने मंगलवार को कहा कि वह देश में कोरोना संक्रमण के खिलाफ जारी लड़ाई को मजबूती प्रदान करने के लिए 50 लाख डॉलर यानी 37 करोड़ रुपये की सहायता करेगा।

वहीं, पेटीएम ने कहा है कि वह कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में वह भारत सरकार को मदद करते हुये 12 से 13 शहरों में आक्सीजन संयंत्र लगायेगा।

सैमसंग ने एक बयान में कहा कि वह केंद्र और उत्तर प्रदेश तथा तमिलनाडु सरकार को तीस लाख डॉलर की मदद करेगा। वह बीस लाख डॉलर की चिकित्सा सामग्री भी देगा जिसमे 100 ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर, तीन हजार ऑक्सीजन सिलेंडर और दस लाख एलडीएस सिरिंज शामिल हैं।

उसने कहा कि एलडीएस सिरिंज इंजेक्शन में भरे जाने वाली दवा की बर्बादी का कम करने में काम आता है। इस सिरिंज से वैक्सीन की डोज की बर्बादी भी कम होगी। सैमसंग ने इन सीरिंज के निर्माता को उत्पादन क्षमता बढ़ाने में मदद भी की है।

सैमसंग ने कहा कि वह अपने पचास हजार से अधिक कर्मचारियों को कोरोना का टीका भी लगवायेगा जिसका खर्च वह खुद उठाएगा। सैमसंग ने इस पहले अप्रैल 2020 में कोरोना के खिलाफ शुरूआती जंग में बीस करोड़ का योगदान दिया था। वही पेटीएम ने भी कहा कि उसका योगदान भी 20 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।

पेटीएम फॉउंडेशन भी कोरोना संक्रमण के नियंत्रण में मदद करने के लिये 12 से 13 शहरों में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करेगा। ये ऑक्सीजन प्लांट सीधा अस्पतालों में स्थापित किये जायेंगे।

पेटीएम ऑक्सीजन संयंत्रों की स्थापना के लिए राज्य सरकारों और अस्पतालों के साथ बातचीत कर रहा है। ये संयंत्र पेटीएम फाउंडेशन द्वारा सरकारी अस्पतालों को निशुल्क प्रदान किए जाएंगे।

पेटीएम इसके अलावा मई मध्य तक 21,000 से अधिक ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर सरकारी अस्पतालों, कोविड देखभाल केंद्रों, निजी अस्पतालों, नर्सिंग होम समेत रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों को भेजेगा।

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के भीषण प्रकोप के कारण कई राज्यों के अस्पतालों में ऑक्सीजन बेड और चिकित्सा ऑक्सीजन की भारी किल्लत हो गई है। ऑक्सीजन की कमी की वजह से कई शहरों में कई संक्रमित मरीजों की मौत भी हो गई है जिसे देखते हुये सैमसंग और पेटीएम ने ये मदद की घोषणा की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

बॉलीवुड चुस्कीनहीं रहीं जरीन खान की मां परवीन खान, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

क्रिकेटसूर्यवंशी और जायसवाल के तूफान में उड़ा मुंबई?, कोच माहेला जयवर्धने ने कहा- बारिश के बीच रन बरसा?, बेबस दिखे गेंदबाज

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय