लाइव न्यूज़ :

सैमसंग भारत में 10 सितंबर को पेश करेगी फोल्ड 5जी, फ्लिप3 5जी स्मार्टफोन

By भाषा | Updated: August 16, 2021 16:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 अगस्त शीर्ष प्रौद्योगिकी कंपनी सैमसंग ने सोमवार को कहा कि भारत में उसके अल्ट्रा-प्रीमियम गैलेक्सी जेड फोल्ड3 5जी और गैलेक्सी जेड फ्लिप3 5जी स्मार्टफोन की बिक्री 10 सितंबर से शुरू होगी। इन स्मार्टफोन की कीमत 84,999 रुपये से शुरू होगी।

प्रीमियम स्मार्टफोन श्रेणी में एपल की प्रतिद्वंदी कंपनी सैमसंग ने पिछले हफ्ते अपने गैलेक्सी अनपैक्ड कार्यक्रम में दो हाई-एंड फोल्डेबल स्मार्टफोन का अनावरण किया था।

कंपनी ने सोमवार को एक बयान में कहा, "भारत में उपभोक्ता गैलेक्सी जेड फोल्ड3 5जी और गैलेक्सी जेड फ्लिप3 5जी को सैमसंग डॉट कॉम और प्रमुख रिटेल स्टोर्स पर 24 अगस्त से 9 सितंबर, 2021 तक बुक कर सकते हैं। बिक्री 10 सितंबर, 2021 से शुरू होगी।"

गैलेक्सी फोल्ड3 5जी स्मार्टफोन दो संस्करण- 12 जीबी रैम और 256 जीबी मेमोरी (1,49,999 रुपये) और 12 जीएम रैम और 512 जीबी मेमोरी (1,57,999 रुपये) में उपलब्ध होगा। गैलेक्सी फ्लिप 3 5जी 128 जीबी संस्करण की कीमत 84,999 रुपये होगी, जबकि 256 जीबी मॉडल 88,999 रुपये में उपलब्ध होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें