लाइव न्यूज़ :

सैमसंग ने भारतीय कारोबार में शीर्ष स्तर पर पुनर्गठन किया

By भाषा | Updated: December 29, 2021 20:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 दिसंबर दक्षिण कोरिया की उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी सैमसंग ने बुधवार को अपनी भारतीय इकाई में शीर्ष स्तर पर संगठनात्मक बदलाव की घोषणा की।

सैमसंग इंडिया ने एक बयान में कहा कि ये बदलाव विभिन्न कारोबारों के बीच बेहतर तालमेल बिठाने के मकसद से किए गए हैं।

बयान के मुताबिक, सीएच चोई को भारत में उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबार का नया डिविजन लीडर बनाया गया है जबकि जिनसॉक ली नेटवर्क कारोबार के डिविजन लीडर होंगे। जोंगबुम पार्क पहले की तरह मोबाइल कारोबार के प्रमुख बने रहेंगे।

इसके अलावा मोहनदीप सिंह उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबार के नए बिक्री एवं विपणन प्रमुख बनाए गए हैं जबकि राजू पुल्लन मोबाइल कारोबार के बिक्री प्रमुख होंगे। आदित्य बब्बर मोबाइल कारोबार के उत्पाद विपणन प्रमुख बनाए गए हैं।

कंपनी के मुख्य विपणन अधिकारी असीम वारसी पद छोड़ेंगे लेकिन वह सलाहकार के तौर पर कंपनी से जुड़े रहेंगे।

सैमसंग ने तीन नई टीमों के गठन की भी घोषणा करते हुए कहा कि ये उपभोक्ता अनुभव एवं कारोबार रणनीति, सीधे ग्राहक तक पहुंच और उद्यम कारोबार के लिए काम करेंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत