लाइव न्यूज़ :

सैमको को नई फंड पेशकश से 6,000 करोड़ तक निवेश जुटाने का अनुमान

By भाषा | Updated: December 30, 2021 18:31 IST

Open in App

इंदौर, 30 दिसंबर संपित्त प्रबंधन कंपनी सैमको एसेट मैनेजमेंट को उसके "सैमको फ्लेक्सी कैप फंड" की नई फंड पेशकश (एनएफओ) से 5,000 से 6,000 करोड़ रुपये का निवेश जुटाने का अनुमान है।

सैमको एसेट मैनेजमेंट के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) उमेश कुमार मेहता ने यहां बृहस्पतिवार को संवाददाताओं से कहा, "हमारे इस एनएफओ का आकार तो निवेशकों के रुझान पर ही निर्भर करेगा। हालांकि, वितरकों और संपत्ति प्रबंधकों से बातचीत के आधार पर हमारा अनुमान है कि हम एनएफओ से 5,000 से 6,000 करोड़ रुपये का निवेश जुटा लेंगे।"

उन्होंने कहा कि "सैमको फ्लेक्सी कैप फंड" का एनएफओ आगामी 17 जनवरी को खुलेगा जिसके तहत प्रभावी पोर्टफोलियो कारोबार बनाए रखने के लिए 25 सबसे प्रभावी भारतीय और वैश्विक कंपनियों में निवेश पर ध्यान दिया जाएगा।

मेहता ने यह भी बताया कि सैमको एसेट मैनेजमेंट मध्यप्रदेश में अपने कारोबार का विस्तार करने के लिए प्रदेश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले इंदौर में 200 से अधिक वितरकों से साझेदारी के लक्ष्य पर काम कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार