लाइव न्यूज़ :

सैमसंग के प्रीमियम उत्पादों की बिक्री अक्टूबर में 50 प्रतिशत बढ़ी, छोटे कस्बो में रिकॉर्ड वृद्धि

By भाषा | Updated: November 9, 2020 19:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ नवंबर रोजमर्रा के उपभोक्ता उत्पाद बनाने वाली कंपनी सैमसंग के प्रीमियम उत्पादों की बिक्री अक्टूबर में 50 प्रतिशत बढ़ी है। वहीं छोटे कस्बों में कंपनी की बिक्री में रिकॉर्ड 68 प्रतिशत और कुल बिक्री में 32 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।

सैमसंग इंडिया वरिष्ठ उपाध्यक्ष (उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबार) राजू पुल्लन ने एक बयान में कहा, "यह हमारे लिए अब तक का सबसे शानदार अक्टूबर साबित हुआ है। हर वर्ग के उपभोक्ताओं विशेषकर दूसरे और तीसरे दर्जे के शहरों में प्रीमियम इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों की मांग बढ़ी है।’’

बयान के मुताबिक सैमसंग के उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबार में अक्टूबर में 32 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। टीवी श्रेणी में कंपनी ने 32 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। इसमें भी 65-इंच और उससे ऊपर की श्रेणी में 80 प्रतिशत की बढ़ोतरी शामिल है।

पुल्लन ने कहा, ‘‘ पूरे त्यौहारी मौसम में कुल बिक्री में 30 प्रतिशत वृद्धि हासिल करने का लक्ष्य है। त्यौहारी बिक्री के पहले चरण यानी अक्टूबर में कंपनी 32 प्रतिशत वृद्धि हासिल करने में सफल रही है।’’

टीवी के साथ-साथ कंपनी ने फ्रिज श्रेणी में भी वृद्धि दर्ज की है। फ्रिज श्रेणी में कंपनी की कुल बिक्री में 31 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। इसमें भी 350 लीटर से अधिक क्षमता के फ्रिज में 40 प्रतिशत की वृद्धि रही।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम