सेल के राउरकेला अस्पताल के कोविड अस्पताल के रूप में इस्तेमाल को मंजूरी

By भाषा | Updated: April 15, 2021 19:17 IST2021-04-15T19:17:42+5:302021-04-15T19:17:42+5:30

SAIL's Rourkela Hospital approved for use as Kovid Hospital | सेल के राउरकेला अस्पताल के कोविड अस्पताल के रूप में इस्तेमाल को मंजूरी

सेल के राउरकेला अस्पताल के कोविड अस्पताल के रूप में इस्तेमाल को मंजूरी

नयी दिल्ली, 15 अप्रैल स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (सेल) के राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) में स्थित सुपर स्पेशियल्टी अस्पताल के कोविड देखभाल अस्पताल के रूप में उपयोग की मंजूरी दी गई है।

क्षेत्र में बढ़ते हुए कोरोना के मामलों को देखते हुए पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस और इस्पात मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान द्वारा सेल को राउरकेला स्थित सुपर स्पेशियल्टी अस्पताल का कोविड-19 अस्पताल के रूप में उपयोग करने का निर्देश दिया गया है।

कंपनी ने बृहस्पतिवार को बयान में कहा, ‘‘सेल ने हमेशा तत्परता से देश की कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में सक्रिय रूप से योगदान दिया है।’’

बयान में कहा गया है कि यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण तथा इस्पात मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के निर्देशन से प्रेरित है। इस अस्पताल के कोविड देखभाल के रूप में इस्तेमाल की अनुमति दी गई है।

बयान में कहा गया है कि स्थानीय जिला प्रशासन ने कोविड-19 रोगियों के उपचार के लिए सुपर स्पेशियल्टी अस्पताल की आईसीयू सुविधाओं का उपयोग करने के लिए एक अनुरोध भी भेजा था। सेल-आरएसपी के इस 60 बिस्तरों वाले अस्पताल का अब कोविड-19 देखभाल सुविधा के रूप में उपयोग होगा। यह अस्पताल राज्य में कोविड रोगियों की उपचार सुविधाओं को और बेहतर ढंग से बढ़ाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: SAIL's Rourkela Hospital approved for use as Kovid Hospital

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे