लाइव न्यूज़ :

सेल के ओएफएस को पांच गुना अभिदान, सरकार को हिस्सेदारी बिक्री से मिलेंगे 2,664 करोड़ रुपये

By भाषा | Updated: January 15, 2021 19:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 जनवरी सरकार को सार्वजनिक क्षेत्र की इस्पात कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लि. (सेल) में 10 प्रतिशत हिस्सेदारी बिक्री से 2,664 करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद है। सेल की बिक्री पेशकश (ओएफएस) को शुक्रवार को पांच गुना से अधिक अभिदान मिला।

दो दिन की बिक्री पेशकश बृहस्पतिवार को खुली।

शेयर बाजारों के अस्थायी आंकड़ों के अनुसार, निर्गम के कुल आकार पर करीब 522.89 प्रतिशत शेयरों के लिए अभिदान मिला है।

सरकार ओएफएस के जरिये सेल में अपने 10 रुपये अंकित मूल्य के 20.6 करोड़ शेयर या पांच प्रतिशत हिस्सेदारी बेच रही है। सरकार के पास 20.6 करोड़ अतिरिक्त शेयर बेचने का विकल्प भी है।

ओएफएस का कुल आकार 41.3 करोड़ शेयरों पर पहुंच गया है। ऐसे में सरकार को 64 रुपये प्रति शेयर के न्यूनतम मूल्य पर 2,664 करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद है।

एक्सचेंज के आंकड़ों से पता चलता है कि शेयरों के लिए बोलियां 65.75 रुपये प्रति शेयर के सांकेतिक मूल्य पर लगाई गई हैं। बीएसई में सेल का शेयर 4.39 प्रतिशत के नुकसान से 70.20 रुपये पर बंद हुआ।

सेल का ओएफएस सरकार के विनिवेश कार्यक्रम का हिस्सा है। सरकार ने चालू वित्त वर्ष में विनिवेश से 2.1 लाख करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा है। अभी तक सरकार विनिवेश से 28,298.26 करोड़ रुपये ही जुटा पाई है।

इसमें 14,453.77 करोड़ रुपये सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों से लाभांश के रूप में मिले हैं। शेष 13,844.49 करोड़ रुपये में 1,065.37 करोड़ रुपये एनटीपीसी की शेयर पुनर्खरीद के तहत शेयरों की बिक्री से प्राप्त हुए हैं।

रेल मंत्रालय के तहत आने वाली भारतीय रेल वित्त निगम (आईआरएफसी) का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 18 जनवरी को खुलने जा रहा है। आईआरएफसी के आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 25-26 रुपये प्रति शेयर है। मूल्य दायरे के ऊपरी स्तर पर सरकार को 1,544 करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद है।

माना जा रहा है कि सरकार चालू वित्त वर्ष के विनिवेश लक्ष्य से बड़े अंतर से चूक जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?