लाइव न्यूज़ :

सेल ने पूर्वांचल एक्सप्रेस के लिए की 50,000 टन इस्पात की आपूर्ति

By भाषा | Updated: November 17, 2021 19:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 नवंबर सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने बुधवार को कहा कि उसने उत्तर प्रदेश में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के लिए लगभग 50,000 टन इस्पात की आपूर्ति की है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को 341 किलोमीटर लंबे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया। यह एक्सप्रेसवे लखनऊ को पूर्वी उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से जोड़ता है।

सेल ने एक बयान में कहा, "हमें पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के लिए 48,200 टन इस्पात की आपूर्ति की है, जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है।"

कंपनी ने बताया कि परियोजना के लिए इस्पात के अलावा सरिया और इस्पात के अन्य उत्पाद समेत प्लेट्स की भी आपूर्ति की है। यह एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश के कई जिलों के बीच सड़क संपर्क में काफी सुधार करेगा।

सेल ने इससे पहले ईस्टर्न और वेस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे, अटल टनल, बोगीबील और ढोला सादिया ब्रिज जैसी परियोजनाओं के लिए भी इस्पात की आपूर्ति की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम