लाइव न्यूज़ :

जनवरी-मार्च तिमाही में सेल ने 42.7 लाख टन की बिक्री दर्ज की

By भाषा | Updated: April 2, 2021 16:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो अप्रैल भारतीय इस्पात प्राधिकार लिमिटेड (सेल) ने विगत वित्तवर्ष की मार्च तिमाही के दौरान 42.7 लाख टन की बिक्री की जो सालाना आधार पर 14 प्रतिशत अधिक वृद्धि दिखाता है। कंपनी के अनुसार यह उसकी अब तक की बससे बड़ी तिमाही बिक्री है।

इस तिमाही में कंपनी ने कच्चे इस्पात के उत्पादन में छह प्रतिशत की वृद्धि हासिल करते हुए तिमाही के दौरान 45.5 लाख टन का उत्पादन किया।

कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘‘महारत्न पीएसयू (सेल), ने वित्तवर्ष 2021 की चौथी तिमाही के दौरान उत्पादन और बिक्री दोनों ही स्तर पर अपना सर्वश्रेष्ठ तिमाही प्रदर्शन हासिल किया है।’’

कंपनी ने वित्त वर्ष 2019-20 की जनवरी-मार्च तिमाही के दौरान 37.4 लाख टन कच्चे इस्पात की बिक्री की और 43.1 लाख टन का उत्पादन किया था।

कंपनी ने वार्षिक आंकड़ों के बारे में कहा कि, वर्ष के दौरान बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद, कंपनी द्वारा बिक्री बेहतर करने के प्रयासों के कारण उसने एक करोड़ 48.7 लाख टन की सबसे अच्छी वार्षिक बिक्री दर्ज की जो वित्तवर्ष 2019-20 की एक करोड़ 42.3 लाख टन की बिक्री से 4.4 प्रतिशत अधिक है।

कर्ज भार कम करने पर ध्यान देने के साथ, कंपनी ने 31 मार्च, 2021 को अपने सकल ऋण को करीब 16,150 करोड़ रुपये घटाकर 35,330 करोड़ रुपये (अनंतिम) कर दिया। सकल ऋण 31 मार्च, 2020 को 51,41 करोड़ रुपये था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम