लाइव न्यूज़ :

सेल की चंद्रपुर में देश का पहला गैस-से-एथेनॉल संयंत्र लगाने की योजना

By भाषा | Updated: January 24, 2021 14:22 IST

Open in App

(अभिषेक सोनकर)

नयी दिल्ली, 24 जनवरी सरकारी इस्पात कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) की योजना देश का पहला गैस-से-एथेनॉल संयंत्र लगाने की है। कंपनी महाराष्ट्र के चंद्रपुर में अपने फेरो मिश्र धातु संयंत्र में केंद्र सरकार की मदद से एथेनॉल का संयंत्र लगाने की योजना बना रही है। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

स्टील रिसर्च एंड टेक्नोलॉजी मिशन ऑफ इंडिया (एसआरटीएमआई) के निदेशक मुकेश कुमार ने पीटीआई-भाषा को बताया कि यह योजना कार्बन उत्सर्जन कम करने के अलावा कच्चे तेल के आयात पर देश की निर्भरता कम करने के सरकार के उद्देश्य के अनुरूप है।

एसआरटीएमआई गैस-से-एथेनॉल संयंत्र स्थापित करने में सेल की मदद कर रहा है।

इस संयंत्र की स्थापना पर सेल को लगभग 400 करोड़ रुपये खर्च करने होंगे। इसमें से 20 प्रतिशत वित्तपोषण जैव ईंधन पर राष्ट्रीय नीति-2018 के तहत केंद्र सरकार के द्वारा मुहैया कराया जाएगा।

एसटीआरएमआई की स्थापना इस्पात मंत्रालय और घरेलू इस्पात कंपनियों ने मिलकर की है। इसका उद्देश्य उद्योग जगत, अकादमिक जगत और शोध निकायों के बीच तालमेल बढ़ाकर लौह व इस्पात क्षेत्र में शोध एवं विकास की गतिविधियों को तेज करना है।

कुमार ने कहा, ‘‘यह इस्पात क्षेत्र में दुनिया का चौथा और भारत का पहला ऐसा संयंत्र होगा। अभी तक जैव-एथेनॉल ईंधन उत्पादन तकनीक का उपयोग चीन में दो संयंत्रों में और एक बेल्जियम में आर्सेलरमित्तल के संयंत्र में किया जा रहा है।’’

सेल का चंद्रपुर फेरो मिश्रधातु संयंत्र (सीएफपी) देश में मैंगनीज आधारित फेरो मिश्र धातुओं का उत्पादन करने वाला सार्वजनिक क्षेत्र का एकमात्र कारखाना है। सीएफपी की प्रति वर्ष 1,00,000 टन (टीपीवाई) फेरो मैंगनीज उत्पादन की क्षमता है।

कुमार ने नयी प्रौद्योगिकी के बारे में कहा कि यह कार्बन डाई ऑक्साइड, कार्बन मोनोऑक्साइड और हाइड्रोजन जैसी गर्म गैसों को फर्मंटेशन प्रौद्योगिकी की मदद से एथेनॉल में बदलती है। ये गर्म गैस मिश्रधातु संयंत्र की भट्ठियों से उत्सर्जित होती हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?