लाइव न्यूज़ :

सेल ने दैनिक आक्सीजन आपूर्ति को बढ़ाकर 1,100 मीट्रिक टन किया

By भाषा | Updated: May 4, 2021 22:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार मई सरकारी उपक्रम भारतीय इस्पात प्राधिकरण लिमिटेड (सेल) ने मंगलवार को कहा कि उसने ऑक्सीजन की अपनी दैनिक आपूर्ति सीमा को बढ़ाकर 1,100 मीट्रिक टन कर दिया है।

कोविड-19 रोगियों के उपचार के लिए देश भर के अस्पतालों में इस्पात संयंत्र, तरल चिकित्सकीय आक्सीजन (एलएमओ) की आपूर्ति कर रहे हैं।

सेल ने एक बयान में कहा, ‘‘हमारे एकीकृत इस्पात संयंत्रों से तरल चिकित्सकीय आक्सीजन (एलएमओ) की दैनिक आपूर्ति, अप्रैल के दूसरे सप्ताह के लगभग 500 मीट्रिक टन के स्तर से बढ़कर इस समय 1100 मीट्रिक टन प्रतिदिन से अधिक हो गई है।’’

देश की सबसे बड़ी इस्पात निर्माता कंपनी सेल के छत्तीसगढ़ के भिलाई, ओडिशा के राउरकेला, झारखंड के बोकारो, पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर और बर्नपुर में पांच एकीकृत इस्पात संयंत्र हैं।

बयान के अनुसार, कंपनी ने अब तक रेल और सड़क के माध्यम से देश के विभिन्न हिस्सों में स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए लगभग 50,000 मीट्रिक टन एलएमओ की आपूर्ति की है।

एलएमओ का उत्पादन और वितरण सभी सेल संयंत्रों से चौबीसों घंटे हो रहा है। अकेले अप्रैल में, कंपनी ने 17,500 मीट्रिक टन एलएमओ को 15 राज्यों में पहुंचाया।

एलएमओ की आपूर्ति के अलावा, सेल अपने मौजूदा चिकित्सा सुविधाओं के अतिरिक्त अस्पताल के 2,500 बिस्तरों की भी व्यवस्था करेगा जिनमें संयंत्र से सीधे गैस पाइपलाइन से गैसीय ऑक्सीजन की सुविधा होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार