लाइव न्यूज़ :

सब्यसाची दास एलएंडटी एडुटेक के सीईओ नियुक्त

By भाषा | Updated: October 16, 2021 15:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 अक्टूबर लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) ने सब्यसाची दास को एलएंडटी एडुटेक का मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है। यह कंपनी की वर्चुअल लर्निंग और क्षमता निर्माण क्षेत्र में नयी व्यावसायिक पहल है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि दास उस उद्यम का नेतृत्व करेंगे, जो छात्रों और इच्छुक पेशेवरों के लिए एक उद्योग-आधारित, उपयोग-आधारित, मजबूत सीखने का मंच प्रदान करेगा।

दास ने कहा, "एलएंडटी जैसे बड़े और प्रतिष्ठित ब्रांड से जुड़ना और एक नए उद्यम का नेतृत्व करने के लिए बागडोर संभालना रोमांचक है। इस नए उद्यम का उद्देश्य भारत के युवाओं को उनकी रोजगार क्षमता बढ़ाने के लिए कौशल प्रदान करना है।"

उन्होंने कहा, "एलएंडटी एडुटेक मंच पिछले 18 महीनों से बनने की प्रक्रिया में रहा है। अब हम अपनी पेशकश को बाजार में ले जाने के लिए तैयार हैं। गहन ज्ञान और व्यापक अनुभव के साथ हमारा नया व्यवसाय छात्र-छात्राओं और पेशेवरों दोनों को अपने क्षेत्र के दक्ष लोगों से सीखने का अवसर प्रदान करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?