लाइव न्यूज़ :

सा-धन का वित्त मंत्री को पत्र, एमएफआई के लिए ऋण गारंटी योजना में 7,500 करोड़ रुपये और दिए जाएं

By भाषा | Updated: October 5, 2021 18:44 IST

Open in App

मुंबई, पांच अक्टूबर सूक्ष्म वित्त संस्थानों (एमएफआई) के लिए स्व-नियामकीय संगठन सा-धन ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र लिखकर सूक्ष्म ऋणदाताओं को ऋण गारंटी योजना के तहत 7,500 करोड़ रुपये का अतिरिक्त आवंटन करने को कहा है।

पत्र में कहा गया है, ‘‘हम आपसे अनुरोध करते हैं कि एमएफआई के लिए ऋण गारंटी योजना के तहत 7,500 करोड़ रुपये की राशि का अतिरिक्त आवंटन किया जाए। इससे निचले ग्रेड के सूक्ष्म वित्त संस्थानों को भी कोष का प्रवाह सुनिश्चित किया जा सकेगा और दूरदराज के अत्यधिक गरीब वर्ग की जरूरतों को पूरा किया जा सकेगा।’’

सा-धन की ओर से जारी बयान के मुताबिक, पत्र में कहा गया है कि बैंक गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) के तहत एमएफआई पोर्टफोलियो को रख रहे हैं। ऐसे में एक बार एनबीएफसी के लिए सीमा पूरी होने के पश्चात बैंक सूक्ष्म ऋणदाताओं को और कोष का आवंटन नहीं कर सकते।

पत्र में कहा गया है कि बैंकों को इस पोर्टफोलियो को अलग मद एमएफआई में शामिल करने को कहा जाए। पत्र में कहा गया है कि वित्त मंत्रालय चाहता है कि ऋण गारंटी योजना का इस्तेमाल देशभर में एमएफआई द्वारा व्यापक रूप से किया जाए।

इसमें कहा गया है कि एमएफआई से जुटाए गए आंकड़ों तथा वित्त मंत्रालय के तहत वित्तीय सेवा विभाग को दी गई सूचना से पता चलता है कि सूक्ष्म वित्त संस्थानों ने 44 बैंकों से 18,500 करोड़ रुपये के लिए आवेदन किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?