लाइव न्यूज़ :

ग्रामीण विदयुत आपूर्ति बढ़कर 18. घंटे: आर के सिंह

By भाषा | Updated: March 4, 2021 22:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार मार्च बिजली मंत्री आर के सिंह ने बृस्पतिवार को कहा कि गांव में बिजली आपूर्ति का औसत दैनिक समय वर्ष 2019-20 में बढ़कर 18.5 घंटे हो गया हैं। यह औसत 2014-15 में 12.5 घंटे था।

बिजली मंत्री बुधवार को बिजली मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति की एक बैठक को संबोधित कर रहे थे। एक बयान में कहा गया है, "ऊर्जा मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), आर के सिंह ने सूचित किया कि ग्रामीण बिजली आपूर्ति की औसत अवधि वर्ष 2014-15 के 12.5 घंटे से बढ़कर वर्ष 2019-20 में 18.5 घंटे हो गई है।"

संसद सदस्यों के सवालों का जवाब देते हुए, सिंह ने बताया कि हाल ही में बिजली मंत्रालय ने जो कुछ प्रमुख सुधार पहल की हैं, उनमें सार्वभौमिक बिजली पहुंच, विश्वसनीय, गुणवत्तायुक्त और स्थायी आपूर्ति, उपभोक्ताओं का सशक्तिकरण तथा हरित एवं स्वच्छ राष्ट्र जैसे सुधार पहल शामिल हैं।

उन्होंने उल्लेख किया कि 100 प्रतिशत गाँव के विद्युतीकरण के लक्ष्य को निर्धारित समय से 13 दिन पहले हासिल किया गया है जबकि सौभग्य योजना के तहत 100 प्रतिशत घरेलू विद्युतीकरण का काम किया गया है।

बिजली मंत्री ने कहा कि देश, अब बिजली की कमी वाले देश की जगह बिजली के अधिशेष वाला देश हो गया है क्योंकि मौजूदा समय में देश में बिजली की कुल स्थापित क्षमता 3.77 लाख मेगावाट की है, जबकि व्यस्त्तम समय में बिजली की मांग 1.89 लाख मेगावाट की है।

सिंह ने प्रस्तावित बिजली (संशोधन) विधेयक, 2021 में वितरण प्रतियोगिता के प्रावधानों को समझाया। इस नये विधेयक के तहत एक इलाके में कई वितरण कंपनियों को आपूर्ति के क्षेत्र में काम करने की अनुमति दी जाएगी। उपभोक्ता कोई भी वितरण कंपनी चुन सकते हैं। यह बेहतर सेवाओं, जवाबदेही, सेवा नवाचार और बिलिंग और संग्रह दक्षता को बढ़ायेगा।

मंत्री ने बताया कि अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के संबंध में, पेरिस जलवायु समझौते के तहत वर्ष 2022 तक 175 गीगावॉट के अक्षय ऊर्जा लक्ष्य के लिए काम करने की दिशा में प्रयास जारी हैं।

बयान में कहा गया है कि सांसदों ने विनियामक तंत्र में सुधार, राज्यों में बिजली के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, बिजली उत्पादन राज्यों में आने वाले 10-15 वर्षों में बिजली की मांग में वृद्धि का विश्लेषण करने के लिए सर्वेक्षण करने आदि के बारे में सुझाव दिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?