लाइव न्यूज़ :

रिजर्व बैंक की मदद के बावजूद रिकॉर्ड स्तर तक गिरा रुपया, आज की दर 70.74 रुपये प्रति डॉलर

By भाषा | Updated: August 30, 2018 20:42 IST

तेल आयातक कंपनियों की मासांत मजबूत डॉलर मांग से भी रुपये की धारणा प्रभावित हुई।

Open in App

मुंबई, 30 अगस्त: कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों से मुद्रास्फीति बढ़ने की आशंका तथा तेल आयातकों की मजबूत डॉलर मांग से रुपया आज अमेरिकी डालर के मुकाबले 15 पैसे और गिरकर 70.74 रुपये प्रति डालर के नये निम्न स्तर पर पहुंच गया। 

आरंभिक कारोबार के दौरान रुपया 70.90 रुपये प्रति डालर के दिन के रिकार्ड निम्न स्तर को छू गया था। कुछ सप्ताह पहले इस स्तर के बारे में सोचा भी नहीं जा सकता था। 

हालांकि, भारतीय रिजव बैंक के विभिन्न स्तरों पर छिटपुट हस्तक्षेप ने आगे और गिरावट आने पर कुछ अंकुश लगा दिया तथा कारोबार के अंत में इसमें कुछ सुधार आया।

तेल आयातक कंपनियों की मासांत मजबूत डॉलर मांग से भी रुपये की धारणा प्रभावित हुई।

कच्चे तेल मूल्य में तेजी आने के बीच मुद्रास्फीति बढ़ने की आशंका तथा घरेलू शेयर बाजार से विदेशी निधियों द्वारा निरंतर पूंजी निकासी ने भी घरेलू मुद्रा की धारणा को प्रभावित किया।

फाइनेंशल बेंचमार्क्स इंडिया प्रा लि (एमबीआईएल) ने इस बीच डालर-रुपये की संदर्भ दर 70.7329 रुपये प्रति डॉलर और यूरो के लिए 82.7184 रुपये प्रति यूरो निर्धारित की थी।

कल के कारोबार में रुपया अंत में 49 पैसे अथवा 0.70 प्रतिशत की गिरावट के साथ 70.59 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

अन्तरमुद्रा कारोबार में पौंड और यूरो के मुकाबले रुपये में गिरावट आई जबकि जापानी येन के मुकाबले यह अपरिवर्तित बंद हुआ।

टॅग्स :भारतीय रुपयाडॉलरअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक