लाइव न्यूज़ :

मजबूत डॉलर, कच्चेतेल की ऊंची कीमत से डालर के मुकाबले रुपया 23 पैसे कमजोर

By भाषा | Updated: March 8, 2021 20:57 IST

Open in App

मुंबई, आठ मार्च कच्चे तेल में उछाल और अन्य प्रमुख मुद्राओं के समक्ष डालर की लगातार मजबूती के बीच सोमवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपये की विनिमय दर सोमवार को 23 पैसे की गिरावट के साथ 73.25 रुपये प्रति डालर पर बंद हुआ।

अमेरिकी सीनेट के द्वारा 1.9 ट्रिलियन के प्रोत्साहन पैकेज के पारित किये जाने के बाद छह प्रमुख वैश्विक मुद्राओं की तुलना में डॉलर, साढ़े तीन माह के उच्च स्तर तक मजबूत हो गया।

अंतर बैंक विदेशी मुद्रा विनियम बाजार में कारोबार की शुरुआत में डालर-रुपया विनिमय दर 73.13 थी। दिन में डालर भाव में 73.29- 72.93 रुपये के बीच घट बढ़ हुई।

अंत में विनिमय दर प्रति डालर 73.25 रुपये पर टिकी जो पिछले बंद से रुपये में 23 पैसे की नरमी दर्शाता है। शुक्रवार को डालर के मुकाबले रुपया 73.02 पर बंद हुआ था।

शेयरखान बाई बीएनपी पारिबास के विश्लेषक सैफ मुक़दम ने कहा, " डालर की मजबूती और कच्चे तेल में उछाल से रुपये की विनिमय दर नीचे आयी। सऊदी अरब में तेल प्रतिष्ठानों पर ड्रोन से हमले के बारे में वहां के सरकारी बयान के बाद तेल की कीमतों में और उछाल आया। तेल उत्पादक एवं निर्यातक देशों के गठबंधन ओपेक और उसके सहयोगियों ने पिछले सप्ताह फैसला किया कि वे अभी तेल उत्पादन नहीं बढ़ाएंगे। इससे तेल का बाजार और चढ़ गया है।

मुक़दम की राय में रुपया कुछ दिन तक प्रति डालर 72.70- 73.50 के दायरे में रह सकता है।

डालर सूचकांक 0.27 प्रतिशत और सुधर कर 92.22 पर पहुंच गया जो छह प्रमुख मुद्राओं के समक्ष डालर में सुधार दर्शाता है।

ब्रेंट कच्चा तेल 0.23 प्रतिशत तेज हो कर प्रति बैरल 69.52 डालर पर चल रहा था।

घरेलू शेयर बाजार में बीएसई-30 सेंसेक्स 35.75 अंक यानी 0.07 प्रतिशत के नाममात्र के सुधार से 50,441.07 अंक पर बंद हुआ।

शुक्रवार के स्थानीय शेयर बाजार में विदेशी संस्थान 2,014.16 करोड़ रुपये के शुद्ध बिकवाल रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम