लाइव न्यूज़ :

शुरुआती कारोबार में रुपया 38 पैसे कमजोर, 71 रुपये प्रति डॉलर के स्तर को छुआ

By भाषा | Updated: August 13, 2019 11:08 IST

घरेलू शेयर बाजारों के कमजोर रुख से भी घरेलू मुद्रा पर दबाव बढ़ा है। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार पर कमजोर रुख के साथ डॉलर के मुकाबले रुपया 71.15 पर खुला। जल्द ही इसमें और गिरावट देखी गयी और यह पिछले बंद स्तर के मुकाबले 38 पैसे टूटकर 71.16 पर चल रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देशुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 70.78 पर बंद हुआ था। बकरीद के चलते सोमवार को मुद्रा बाजार बंद रहे थे।

घरेलू शेयर बाजारों में कमजोर शुरुआती रुख के बीच मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 38 पैसे गिरकर खुला और यह 71 रुपये प्रति डॉलर के स्तर तक पहुंच गया। मुद्रा कारोबारियों के अनुसार, अन्य विदेशी मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के मजबूत होने और अमेरिका-चीन के बीच व्यापार तनाव बढ़ने के चलते रुपया कमजोर हुआ है।

वहीं घरेलू शेयर बाजारों के कमजोर रुख से भी घरेलू मुद्रा पर दबाव बढ़ा है। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार पर कमजोर रुख के साथ डॉलर के मुकाबले रुपया 71.15 पर खुला। जल्द ही इसमें और गिरावट देखी गयी और यह पिछले बंद स्तर के मुकाबले 38 पैसे टूटकर 71.16 पर चल रहा है।

शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 70.78 पर बंद हुआ था। बकरीद के चलते सोमवार को मुद्रा बाजार बंद रहे थे। हालांकि आरंभिक आंकड़ों के चलते विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने शुक्रवार को 203.73 करोड़ रुपये की लिवाली की। वहीं ब्रेंट कच्चा तेल 0.12 प्रतिशत टूटकर 58.50 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

इसी बीच शुरुआती कारोबार में बीएसई का 30 कंपनियों के शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स सुबह साढ़े नौ बजे 240.75 अंक यानी 0.64 प्रतिशत टूटकर 37,341.16 अंक पर चल रहा था। वहीं एनएसई निफ्टी 62.80 अंक यानी 0.57 प्रतिशत गिरकर 11,046.85 अंक पर चल रहा था। शुरुआती कारोबार में 10 साल की परिपक्वता अवधि वाले सरकारी बांड पर प्रतिफल (यील्ड) 6.54 प्रतिशत था। 

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्स
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबारईरान वार से बाजार बेहाल, बाजार मूल्यांकन 1,02,771.87 करोड़ रुपये कम, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, टीसीएस, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर का बुरा हाल, देखिए शीर्ष 10 कंपनी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?