लाइव न्यूज़ :

Rupee VS Dollar: डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर, शुरुआती कारोबार में रुपया पांच पैसे की गिरावट के साथ 85.53 प्रति डॉलर पर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 30, 2024 10:24 IST

Rupee VS Dollar: इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 108.00 पर रहा।

Open in App

Rupee VS Dollar: रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में पांच पैसे की गिरावट के साथ 85.53 प्रति डॉलर पर आ गया। आयातकों की ओर से डॉलर की भारी मांग, विदेशी पूंजी की निकासी और घरेलू शेयर बाजारों में नरम रुख के बीच निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई जिसका दबाव घरेलू मुद्रा पर पड़ा। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि शुक्रवार को रुपये में भारी उतार-चढ़ाव देखा गया तथा सोमवार को दिसंबर मुद्रा वायदा की समाप्ति तथा बकाया वायदा में परिपक्वता से जुड़ी डॉलर की भारी मांग के बीच रुपये में कमजोरी देखी गई।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया कमजोर रुख के साथ खुला और अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 85.53 पर आ गया, जो पिछले बंद भाव से पांच पैसे की गिरावट दर्शाता है। रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 85.48 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 108.00 पर रहा।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.07 प्रतिशत की बढ़त के साथ 74.22 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,323.29 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

टॅग्स :शेयर बाजारडॉलरStock marketshare bazar
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वबेलगाम राजा के खिलाफ जन हुंकार के मायने

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबाररुपया 86 पैसे टूटकर 94.82 प्रति डॉलर?, सोने की कीमत 1.41 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी 2.26 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें