लाइव न्यूज़ :

Rupee vs Dollar: रिकॉर्ड निचले स्तर से उबरा रुपया, 49 पैसे बढ़कर 89.17 प्रति डॉलर पर पहुंचा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 24, 2025 12:02 IST

Rupee vs Dollar: घरेलू विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर की भारी मांग के कारण शुक्रवार को रुपया 98 पैसे टूटकर अपने सर्वकालिक निचले स्तर 89.66 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

Open in App

Rupee vs Dollar:  वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के बीच रुपया अपने रिकॉर्ड निचले स्तर से उबरकर सोमवार को शुरुआती कारोबार में 49 पैसे की बढ़त के साथ 89.17 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। रुपया, डॉलर के मुकाबले 89.46 पर खुला। फिर 89.17 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से 49 पैसे की बढ़त के दर्शाता है। स्थानीय एवं वैश्विक शेयर बाजारों में व्यापक बिकवाली दबाव और व्यापार संबंधी अनिश्चितताओं के बीच घरेलू विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर की भारी मांग के कारण शुक्रवार को रुपया 98 पैसे टूटकर अपने सर्वकालिक निचले स्तर 89.66 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.01 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 100.18 पर आ गया। घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 218.44 अंक चढ़कर 85,450.36 अंक पर और निफ्टी 69.4 अंक की बढ़त के साथ 26,137.55 अंक पर पहुंच गया।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.10 प्रतिशत की गिरावट के साथ 62.50 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,766.05 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। 

टॅग्स :भारतीय रुपयाडॉलरबिजनेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

विश्वबेलगाम राजा के खिलाफ जन हुंकार के मायने

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय