लाइव न्यूज़ :

Rupee vs Dollar: रुपया ने दिखाई ताकत, डॉलर के मुकाबले 19 पैसे की बढ़त के साथ 87.20 प्रति डॉलर पर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 19, 2025 10:47 IST

Rupee vs Dollar:भारतीय रुपया (INR) और अमेरिकी डॉलर (USD) के बीच का विनिमय दर एक महत्वपूर्ण आर्थिक संकेतक है। यह यह बताता है कि एक डॉलर खरीदने के लिए कितने भारतीय रुपयों की आवश्यकता होगी।

Open in App

Rupee vs Dollar: रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 19 पैसे की बढ़त के साथ 87.20 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा घोषित व्यापक कर सुधारों के बाद घरेलू शेयर बाजारों में हाल में आई तेजी से रुपया मौजूदा स्तर पर मजबूत बना हुआ है।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 87.24 पर खुला और फिर 87.20 पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से 19 पैसे की बढ़त दर्शाता है। रुपया सोमवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 87.39 पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.05 प्रतिशत की बढ़त के साथ 98.21 पर आ गया। घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 203.44 अंक चढ़कर 81,477.19 अंक पर और निफ्टी 53.4 अंक की बढ़त के साथ 24,930.35 अंक पर पहुंच गया।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.44 प्रतिशत फिसलकर 66.31 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को लिवाल रहे और उन्होंने शुद्ध रूप से 550.85 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। 

विदेशी मुद्रा बाज़ार में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं, इसलिए डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत कई चीज़ों पर निर्भर करती है:

  • विदेशी निवेश: अगर भारत में विदेशी निवेश बढ़ता है, तो रुपये की मांग भी बढ़ती है।

  • कच्चे तेल की कीमतें: भारत को ज़्यादातर कच्चा तेल खरीदना पड़ता है। अगर इसकी कीमतें बढ़ती हैं, तो डॉलर की मांग बढ़ जाती है और रुपया कमज़ोर होता है।

  • वैश्विक आर्थिक हालात: दुनिया भर की आर्थिक गतिविधियां भी रुपये की कीमत पर असर डालती हैं।

  • यह ध्यान रखें कि रुपये की विनिमय दर लगातार बदलती रहती है। बाज़ार बंद होने पर आखिरी कीमत अलग हो सकती है।

टॅग्स :डॉलरभारतीय रुपयाबिजनेसशेयर बाजार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

विश्वबेलगाम राजा के खिलाफ जन हुंकार के मायने

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम