लाइव न्यूज़ :

Rupee vs Dollar: रुपया की कमजोरी बरकरार, पांच पैसे टूटकर 88.16 प्रति डॉलर पर पहुंचा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 11, 2025 10:25 IST

Rupee vs Dollar: निकट भविष्य में यह 87.50-88.40 प्रति डॉलर के सीमित दायरे में कारोबार कर सकता है।

Open in App

Rupee vs Dollar: अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में रुपया पांच पैसे टूटकर 88.16 प्रति डॉलर पर आ गया। बाजार भागीदारों को भारत और अमेरिका के बीच व्यापार वार्ता के संकेतों का बेसब्री से इंतजार हैं। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर फिर से बातचीत से रुपये में मजबूती आई है और निकट भविष्य में यह 87.50-88.40 प्रति डॉलर के सीमित दायरे में कारोबार कर सकता है।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 88.11 पर खुलने के बाद नीचे आ गया। बाद में यह 88.16 प्रति डॉलर के स्तर पर कारोबार कर रहा था। बुधवार को रुपया अपने रिकॉर्ड निचले स्तर से थोड़ा उबरकर चार पैसे की बढ़त के साथ 88.11 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

पिछले कुछ सत्रों में भारतीय रुपया सीमित दायरे में रहा है और 88.20 और 87.95 के ऊपरी स्तर को पार नहीं कर पाया है, क्योंकि बाजार की नजर शुल्क मुद्दे पर अमेरिकी वार्ताकारों के साथ भारतीय प्रतिनिधिमंडल की बातचीत पर है। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को मापने वाला डॉलर सूचकांक 0.05 प्रतिशत बढ़कर 97.82 पर पहुंच गया।

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा कारोबार में 0.10 प्रतिशत की गिरावट के साथ 67.42 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 153.82 अंक चढ़कर 81,578.97 अंक पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 34.15 अंक बढ़कर 25,007.25 अंक पर कारोबार कर रहा था।

टॅग्स :भारतीय रुपयाडॉलरभारतUSबिजनेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित