लाइव न्यूज़ :

Rupee vs Dollar: शुरुआती भाव, रुपया डॉलर के मुकाबले 89.90 पर खुला, 3 पैसे की आई गिरावट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 8, 2026 10:25 IST

Rupee vs Dollar: भारतीय रुपया आज (8 जनवरी, 2026) शुरुआती कारोबार के दौरान अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 3 पैसे की गिरावट के साथ 89.90 के स्तर पर देखा गया।

Open in App

Rupee vs Dollar:  रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में तीन पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 89.90 पर आ गया। वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और विदेशी पूंजी की निकासी से घरेलू मुद्रा दबाव में रही। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि डॉलर के मजबूत होने और घरेलू शेयर बाजारों में नरमी ने रुपये पर अतिरिक्त दबाव डाला। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 89.96 पर खुला।

बाद में चढ़कर 89.90 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से तीन पैसे की गिरावट दर्शाता है। भारतीय रिजर्व बैंक के संभावित हस्तक्षेप और वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से बुधवार को रुपया 31 पैसे चढ़कर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 89.87 पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.01 प्रतिशत की बढ़त के साथ 98.69 पर रहा। घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 255.86 अंक टूटकर 84,705.28 अंक पर जबकि निफ्टी 65.9 अंक फिसलकर 26,074.85 अंक पर रहा।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.30 प्रतिशत की बढ़त के साथ 60.19 डॉलर प्रति बैरल रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,527.71 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। 

टॅग्स :डॉलरभारतीय रुपयामनीबिजनेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारITR Filing 2026: टैक्सपेयर्स के लिए बड़ी खबर! आयकर विभाग ने जारी किए नए ITR फॉर्म, जानें कब से शुरू होगी ई-फाइलिंग?

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार