लाइव न्यूज़ :

Rupee vs Dollar: शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 19 पैसे टूटकर गिरा, 86.59 प्रति डॉलर पर पहुंचा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 25, 2025 11:21 IST

Rupee vs Dollar: अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.49 प्रतिशत की बढ़त के साथ 69.52 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

Open in App

Rupee vs Dollar:  घरेलू शेयर बाजारों में नकारात्मक रुख और विदेशी की पूंजी निकासी से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई जिससे रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 19 पैसे टूटकर 86.59 प्रति डॉलर पर आ गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि स्थानीय मुद्रा सीमित दायरे में कारोबार कर रही है क्योंकि निवेशक नवीनतम वैश्विक व्यापार घटनाक्रमों पर विचार कर रहे हैं।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 86.59 पर खुला जो पिछले बंद भाव से 19 पैसे की गिरावट दर्शाता है। रुपया बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 86.40 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.23 प्रतिशत की बढ़त के साथ 97.60 पर आ गया।

घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार 440.66 अंक की गिरावट के साथ 81,743.51 अंक पर आ गया, जबकि निफ्टी 139.70 अंक फिसलकर 24,922.40 अंक पर आ गया। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.49 प्रतिशत की बढ़त के साथ 69.52 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 2,133.69 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। 

टॅग्स :डॉलरभारतीय रुपयाशेयर बाजार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

विश्वबेलगाम राजा के खिलाफ जन हुंकार के मायने

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित