लाइव न्यूज़ :

Rupee vs Dollar: रुपया डॉलर के मुकाबले कहां खड़ा है? रुपया 18 पैसे टूटकर 88.66 प्रति डॉलर पर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 20, 2025 11:01 IST

Rupee vs Dollar: घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 284.49 अंक चढ़कर 85,470.96 अंक पर और निफ्टी 83.35 अंक की बढ़त के साथ 26,136 अंक पर पहुंच गया।

Open in App

Rupee vs Dollar: रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में 18 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 88.66 पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व के दिसंबर में रेपो दर में कटौती न करने का संकेत देने के बाद डॉलर में तेजी आई है और यह 100 के स्तर के पार पहुंच गया। इससे घरेलू मुद्रा पर दबाव बढ़ा। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 88.63 प्रति डॉलर पर खुला। फिर लुढ़कर डॉलर के मुकाबले 88.66 पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से 18 पैसे की गिरावट दर्शाता है।

रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 88.48 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.03 प्रतिशत की बढ़त के साथ 100.25 पर आ गया। घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 284.49 अंक चढ़कर 85,470.96 अंक पर और निफ्टी 83.35 अंक की बढ़त के साथ 26,136 अंक पर पहुंच गया।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.28 प्रतिशत की बढ़त के साथ 63.69 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,580.72 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। 

टॅग्स :भारतीय रुपयाडॉलरबिजनेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

विश्वबेलगाम राजा के खिलाफ जन हुंकार के मायने

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा