लाइव न्यूज़ :

रुपया नौ पैसे की तेजी के साथ 74.37 प्रति डॉलर पर

By भाषा | Updated: November 17, 2021 16:56 IST

Open in App

मुंबई, 17 नवंबर घरेलू शेयर बाजारों में सुस्ती के रुख के बावजूद विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया आरंभिक हानि से उबर गया और नौ पैसे की तेजी के साथ 74.28 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 74.51 के स्तर पर कमजोर रुख के साथ खुला और फिर कारोबार के अंत में डॉलर के मुकाबले नौ पैसे की तेजी दर्शाता 74.28 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। रुपये का पिछला बंद भाव 74.37 रुपये प्रति डॉलर था। कारोबार के दौरान रुपये में 74.25 से लेकर 74.51 रुपये के दायरे में घटबढ़ हुई।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स कारोबार के अंत में 314.04 अंक की हानि के साथ 60,008.33 अंक पर बंद हुआ।

छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.03 प्रतिशत बढ़कर 95.94 हो गया।

इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 0.87 प्रतिशत घटकर 81.71 डॉलर प्रति बैरल रह गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?