लाइव न्यूज़ :

रुपया 34 पैसे की बढ़त के साथ 74.66 प्रति डॉलर पर

By भाषा | Updated: December 28, 2021 20:00 IST

Open in App

मुंबई, 28 दिसंबर घरेलू शेयर बाजारों में मजबूती के रुख के बीच कारोबार में जोखिम उठाने की क्षमता में सुधार आने के कारण रुपये में लगातार नौवें कारोबारी सत्र में सुधार आया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 34 पैसे की तेजी के साथ 74.66 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 74.95 रुपये प्रति डॉलर खुला। कारोबार के दौरान ऊंचे में 74.60 और नीचे में 74.95 तक गया। अंत में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले यह 34 पैसे की तेजी के साथ 74.66 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। पिछले कारोबारी सत्र में यह तीन पैसे सुधरकर 75 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

बाजार सूत्रों ने कहा कि भारतीय शेयर बाजार में तेजी के रुख और मजबूत एशियाई मुद्राओं के कारण कारोबारी धारणा में सुधार हुआ। उन्होंने कहा कि वर्षांत की छुट्टियों के पहले कारोबार अब एक सीमित दायरे में रहने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा कि अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने और आमीक्रॉन वायरस की चिंताओं ने कुछ हद तक रुपये की तेजी पर अंकुश लगा दिया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 477.24 अंक की तेजी के साथ 57,897.48 अंक पर बंद हुआ।

इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में डॉलर का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.08 प्रतिशत घटकर 96.02 रह गया।

वैश्विक मानक ब्रेंट क्रूड वायदा की कीमत 0.57 प्रतिशत की तेजी के साथ 79.05 डॉलर प्रति बैरल हो गयी।

शेयर बाजार के अस्थायी आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने सोमवार को 1,038.25 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?