लाइव न्यूज़ :

रुपया 22 पैसे की बढ़त के साथ 74.91 प्रति डॉलर पर

By भाषा | Updated: December 1, 2021 18:55 IST

Open in App

मुंबई, एक दिसंबर सकारात्मक आर्थिक आंकड़ों तथा विदेशी बाजारों में डॉलर के कमजोर होने से निवेशकों की कारोबारी धारणा मजबूत हुई तथा अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनमय बाजार में बुधवार को रुपया 22 पैसे की तेजी के साथ 74.91 प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

उभरते बाजार की मजबूत मुद्राओं, आईपीओ में विदेशी कोषों का निवेश प्रवाह बढ़ने और घरेलू शेयर बाजार में तेजी ने भी रुपये को समर्थन प्रदान किया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 74.96 पर खुलने के बाद ऊंचे में 74.79 के नीचे में 75.02 तक गया।

अंत में रुपया 22 पैसे की तेजी के साथ 74.91 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। अर्थव्यवस्था पर कोविड के नये स्वरूप का असर पड़ने की आशंका के बीच मंगलवार को रुपया छह पैसे के नुकसान के साथ 75.13 प्रति डॉलर रह गया था।

एचडीएफसी के शोध विश्लेषक, दिलीप परमार ने कहा, ‘‘मजबूत आर्थिक आंकड़ों, उभरते बाजारों की मजबूत मुद्राओं और जोखिम भावनाओं में सुधार के बाद दिसंबर महीने के दौरान रुपये की मजबूत शुरुआत हुई।’’

बुधवार को एक मासिक सर्वेक्षण में कहा गया है कि भारत के विनिर्माण क्षेत्र की गतिविधियों में नवंबर में और मजबूती आई तथा फरवरी के बाद से बाजार की स्थितियों में सुधार के कारण उत्पादन और बिक्री में सबसे मजबूत वृद्धि देखी गई।

इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में डॉलर का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ 95.96 रह गया।

वैश्विक मानक ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 4.75 प्रतिशत की तेजी के साथ 72.52 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया।

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 619.92 अंक की तेजी के साथ 57,684.79 अंक पर बंद हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?