लाइव न्यूज़ :

तीन माह के सबसे उच्च स्तर पर रुपया, शुरुआती कारोबार में 21 पैसे मजबूत

By भाषा | Updated: November 30, 2018 13:13 IST

मुद्रा कारोबारियों के अनुसार अन्य विदेशी मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के कमजोर होने और निर्यातकों एवं बैंकों की डॉलर बिकवाली से रुपया को समर्थन मिला।

Open in App

रुपया में तेजी का रूझान लगातार चौथे दिन भी जारी रहा। शुरुआती कारोबार में शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 21 पैसे की मजबूती के साथ 69.64 पर चल रहा है। यह रुपये का पिछले तीन माह का उच्च स्तर है।

मुद्रा कारोबारियों के अनुसार अन्य विदेशी मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के कमजोर होने और निर्यातकों एवं बैंकों की डॉलर बिकवाली से रुपया को समर्थन मिला। इसके अलावा विदेशी निवेशकों के सतत निवेश का असर भी रुपये पर पड़ा है।

शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 69.68 पर खुला लेकिन जल्द ही 21 पैसे की मजबूती के साथ 69.64 पर पहुंच गया।

बृहस्पतिवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 77 पैसे की मजबूती के साथ 69.85 पर बंद हुआ था। 

टॅग्स :डॉलर
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वबेलगाम राजा के खिलाफ जन हुंकार के मायने

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबाररुपया 86 पैसे टूटकर 94.82 प्रति डॉलर?, सोने की कीमत 1.41 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी 2.26 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबाररुपया डॉलर के मुकाबले 93.24 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचा, करेंसी कमजोर होने के बाद क्या सस्ता और क्या महंगा होगा?

कारोबारईरान युद्ध रोकने में किसी की दिलचस्पी नहीं?, रोज युद्ध में 1.8 अरब डॉलर खर्च?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम