लाइव न्यूज़ :

शुरुआती कारोबार में डालर के मुकाबले रुपया 10 पैसे ऊपर

By भाषा | Updated: November 10, 2020 11:09 IST

Open in App

मुंबई, 10 नवंबर कोविड-19 को लेकर सकारात्मक समाचार आने और निवेशकों की धारणा मजबूत होने से मंगलवार को अंतर बैंकिंग विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में कारोबार के शुरुआती दौर में अमेरिकी डालर के मुकाबले रुपया 10 पैसे मजबूत होकर 74.05 रुपये प्रति डालर पर रहा।

विदेशी मुद्रा डीलरों के मुताबिक बाजार में विदेशी मुद्रा का प्रवाह लगातार बना रहने और अमेरिकी मुद्रा के कमजोर पड़ने से भी रुपये का मजबूती मिली।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में घरेलू मुद्रा में कारोबार की शुरुआत 74.04 रुपये प्रति डालर पर हुई। कारोबार बढ़ने के साथ रुपये में हल्की गिरावट आई और यह 74.05 पर आ गया इसके बावजूद पिछले दिन के बंद भाव की तुलना में यह 10 पैसे ऊंचा चल रहा है।

सोमवार को डालर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर सात पैसे गिरकर 74.15 रुपये प्रति डालर पर बंद हुई थी।

उधर शेयर बाजारों में भी मंगलवार को कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई है। सेंसेक्स 350 अंक तक ऊंचा चल रहा है जबकि निफ्टी 51 अंक से अधिक ऊपर रहा।

इस बीच वैश्विक दवा कंपनी फाइजर ने कहा है कि उसकी कोविड- 19 दवा का परीक्षण 90 प्रतिशत से अधिक प्रभावी रहा है। कंपनी के विश्लेषण में कोरोना वायरस के 94 पुष्ट मामलों का विश्लेषण किया गया जिनमें अनुकूल परिणाम सामने आये हैं। कोरोना वायरस टीके को लेकर आये इस सकारात्मक समाचार से भी निवेशकों को मजबूती मिली।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा ने स्टाफ सदस्य पर बरसे, जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या