लाइव न्यूज़ :

डॉलर के मुकाबले रुपया 73.59 पर लगभग अपरिवर्तित

By भाषा | Updated: December 17, 2020 18:08 IST

Open in App

मुंबई, 17 दिसंबर घरेलू शेयर बाजारों में मजबूती के रुख के बीच अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को रुपया एक पैसे की गिरावट के साथ 73.59 रुपये प्रति डालर पर बंद हुआ।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सुबह रुपया, प्रति डालर 73.52 पर खुला। कारोबार के दौरान यह 73.39 के दिन के उच्च स्तर और 73.59 रुपये प्रति डालर के न्यूनतम स्तर को छूने के बाद अंत में पिछले दिन के बंद भाव के मुकाबले एक पैसे की गिरावट के साथ 73.59 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

बुधवार को स्थानीय मुद्रा की विनिमय दर पांच पैसे की तेजी के साथ 73.58 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई थी।

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.56 प्रतिशत घटकर 89.94 रह गया।

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स 223.88 अंक की तेजी के साथ 46,890.34 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजारों के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशक बाजार में शुद्ध लिवाल बने रहे और उन्होंने बुधवार को 1,981.77 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध खरीदारी की।

वैश्विक तेल बाजार में ब्रेंट क्रूड वायदा 0.74 प्रतिशत बढ़कर 51.46 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

पूजा पाठअमरनाथ यात्रा 2026ः 15 अप्रैल से पंजीकरण, देश भर की 554 बैंक शाखा से कराएं?, 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों नहीं कर सकेंगे दर्शन?

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस