लाइव न्यूज़ :

मजबूत डॉलर के मुकाबले रुपया 72.52 पर लगभग अपरिवर्तित

By भाषा | Updated: March 19, 2021 20:52 IST

Open in App

मुंबई, 19 मार्च विदेशी विनिमय बाजार में शुक्रवार को उतार चढ़ाव के बीच रुपया अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले एक पैसे के सीमित सुधार के साथ बंद हुआ।

कच्चे तेल में गिरावट और घरेलू शेयर बाजार में विदेशी संस्थागत निवेशकों का निवेश बढ़ने के चलते शुक्रवार शुरुआती तेजी दिखी पर प्रमुख मुद्राओं के समक्ष डॉलर के मजबूत होने से लुप्त हो गई। घरेलू शेयर बाजार की तेजी से भी रुपये को समर्थन मिला।

अंतरबैंक विदेशी विनिमय बाजार में रुपया, अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 72.57 पर कमजोर खुला कारोबार के दौरान रुपया प्रति डालर 72.46 के उच्च स्तर और 72.58 के निम्न स्तर को छूने के बाद अंत में महज एक पैसे की तेजी दर्शाता 72.52 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

बृहस्पतिवारा को रुपया, अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 72.53 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

शेयरखान बाय बीएनपी परिबा के शोध विश्लेषक सैफ मुकादम ने कहा, ‘‘ आशंका है कि यूरोप में कोविड-19 का प्रकोप फिर बढ़ने से सरकारें फिर लोगों के निकलने पर कड़ी सार्वजनिक पाबंदियां लगा सकती है जो आर्थिक गतिविधियों को गंभीर रूप से प्रभावित सकती है। इन चिंताओं के बीच कच्चेतेल की कीमतों में गिरावट आई।’’

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.08 प्रतिशत बढ़कर 91.94 पर पहुंच गया।

वैश्विक जिंस बाजार में ब्रेंट क्रूड वायदा नरमी के साथ 63.10 डालर प्रति बैरल के भाव बोला जा रहा था।

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 641.72 अंकों की तेजी के साथ 49,858.24 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक स्थानीय शेयर बाजार में शुद्ध लिवाल बने हुए हैं और उन्होंने बृहस्पतिवार को 1,258.47 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध लिवाली की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?