लाइव न्यूज़ :

डालर के मुकाबले रुपया शुरुआती कारोबार में 9 पैसे मजबूत

By भाषा | Updated: March 15, 2021 11:13 IST

Open in App

मुंबई, 15 मार्च अमेरिकी डालर के मुकाबले रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में 9 पैसे मजबूत होकर 72.20 रुपये प्रति डालर पर रहा। विदेशी बाजारों में डालर के कमजोर पड़ने से यहां रुपये में मजबूती रही।

स्थानीय अंतर बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में कारोबार की शुरुआत में डालर के मुकाबले रुपया 72.71 पर बोला गया। इसके कुछ ही देर बाद यह मामूली तौर पर और बढ़कर 72.70 रुपये प्रति डालर पर पहुंच गया। जो कि पिछले कार्यदिवस के बंद भाव के मुकाबले नौ पैसे ऊंचा रहा।

पिछले सप्ताह के अंतिम कार्यदिवस शुक्रवार को रुपया 72.79 रुपये प्रति डालर पर बंद हुआ था।

इस बीच डालर इंडेक्स 0.01 प्रतिशत गिरकर 91.66 पर बोला गया। यह सूचकांक दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के समक्ष डालर की स्थिति को दर्शाता है।

बहरहाल, आज कारोबार के शुरुआती दौर में एशियाई मुद्राओं में नरमी देखी गई।

वहीं गत सप्ताह अर्थव्यवस्था को दोहरा झटका लगा। एक तरफ औद्योगिक उत्पादन सूचकांक फिर से गिरावट में चला गया। जनवरी में इसमें 1.6 प्रतिशत गिरावट दर्ज की गई। वहीं दूसरी तरफ फरवरी माह में खुदरा मुद्रास्फीति जनवरी के मुकाबले बढ़कर 5.03 प्रतिशत पर पहुंच गई।

वैश्विक बाजार में कच्चे तेल का ब्रेंट वायदा भाव 0.79 प्रतिशत बढ़कर 69.77 डालर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत