लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 11 पैसे मजबूत

By भाषा | Updated: February 24, 2021 20:52 IST

Open in App

मुंबई, 24 फरवरी बैंकों और निर्यातकों की और से डॉलर की बिकवाली के बीच बुधवार को उसके मुकाबले रुपये की विनिमय दर 11 पैसे की तेजी के साथ 72.35 पर पहुंच गयी।

घरेलू शेयरों में तेजी तथा विदेशी बाजारों में डॉलर के कमजोर रहने से रुपये को बल मिला।

अंतरबैंक विदेशी विनिमय बाजार में 72.35 प्रति डॉलर पर खुलने के बाद दिन में रुपया 72.26 - 72.41 के दायरे में रहा। अंत में रुपये की विनिमय दर पिछले दिन की तुलना में 11 पैसे की तेजी के साथ 72.35 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई।

इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में डॉलर की स्थिति दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.10 प्रतिशत की गिरावट के साथ 90.08 रहा।

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स बुधवार को 1,030.28 अंक के उछाल के साथ बंद हुआ।

विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को शेयर बाजार में 1,569.04 करोड़ रुपये की शुद्ध बिकवाली की।

कच्चे तेल के वैश्विक बाजार में ब्रेंट क्रूड वाायदा 0.76 प्रतिशत की तेजी के साथ 65.87 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

क्रिकेटदेखिए वीडियो, अंतिम ओवर ड्रामा और कैसे दिल्ली की टीम 1 रन से हारी, गुजरात ने पलटी बाजी?

क्रिकेटआखिर क्यों टीम को जीत दिलाकर नहीं लौटते?, मैच खत्म करने के बाद लौटते हैं विराट कोहली, सवाल पर भड़के बाबर आज़म?, वीडियो

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस