डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे मजबूत

By भाषा | Updated: February 9, 2021 16:39 IST2021-02-09T16:39:12+5:302021-02-09T16:39:12+5:30

Rupee stronger by 10 paise against dollar | डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे मजबूत

डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे मजबूत

मुंबई, नौ फरवरी विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर 10 पैसे मजबूत होकर 72.87 रुपये रही। डॉलर की विनिमय दर में गिरावट और विदेशी संस्थागत निवेशकों के सतत निवेश के बीच रुपया मजबूत हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और घरेलू शेयर बाजार की सुस्ती से रुपये की धारणा प्रभावित हुई तथा रुपये के लाभ पर कुछ अंकुश लग गया।

अन्तरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में कारोबार के दौरान डॉलर के मुकाबले रुपया 72.87 पर काफी मजबूत खुला। कारोबार के दौरान रुपये ने 72.85 रुपये के उच्चतम स्तर तथा 72.92 रुपये के निम्नतम स्तर को छुआ तथा अंत में यह 10 पैसे की तेजी के साथ 72.87 पर बंद हुआ।

सोमवार को रुपया चार पैसे टूटकर 72.97 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

वैश्विक बाजार में डालर का बैरोमीटर माना जाने वाला छह प्रमुख मुद्राओं वाला डालर सूचकांक 0.42 प्रतिशत की गिरावट के साथ 90.57 रह गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक, पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल बने रहे और सोमवार को 1,876.60 करोड़ रुपये के शेयरों की खरीद की।

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 19.69 अंक के नुकसान के साथ 51,329.08 अंक पर बंद हुआ।

वैश्विक जिंस वायदा बाजार में ब्रेंट कच्चे तेल का भाव 0.50 प्रतिशत बढ़कर 60.86 डालर प्रति बैरल तक पहुंच गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Rupee stronger by 10 paise against dollar

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे