लाइव न्यूज़ :

डॉलर के मुकाबले रुपया पांच पैसे मजबूत होकर 75.54 पर

By भाषा | Updated: December 22, 2021 19:59 IST

Open in App

मुंबई, 22 दिसंबर रुपये में लगातार पांचवें कारोबारी सत्र में तेजी कायम रही। घरेलू शेयर बाजार के मजबूत होने की वजह से सीमित दायरे वाले कारोबार के दौरान अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया पांच पैसे की तेजी के साथ 75.54 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में गिरावट तथा विदेशी बाजारों में डॉलर के कमजोर होने से भी रुपये को समर्थन मिला।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया मजबूत रुख के साथ 75.56 रुपये प्रति डॉलर खुला तथा कारोबार के दौरान 75.48 से 75.65 के दायरे में घट बढ़ के बाद अंत में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले पांच पैसे की तेजी के साथ 75.54 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक, दिलीप परमार ने कहा, ‘‘रुपये ने लगातार पांचवें दिन तेजी जारी रखी है, क्योंकि जोखिम भावनाओं में सुधार हुआ है और निर्यातकों ने डॉलर बिकवाली की। बाजार ने तिमाही परिणाम और साल के अंत के परिणामों का आकलन शुरू कर दिया है। यह कुछ अतिरिक्त डॉलर प्रवाह ला सकता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘क्रिसमस की छुट्टी से पहले अगले कुछ दिनों में डॉलर बनाम रुपये का अनुपात 75.10 से 75.70 के दायरे में रहने की उम्मीद है।’’

बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 611.55 अंक की तेजी के साथ 56,930.56 अंक पर बंद हुआ।

इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में डॉलर का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ 96.45 रह गया।

वैश्विक मानक ब्रेंट क्रूड वायदा की कीमत 0.26 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73.79 डॉलर प्रति बैरल रह गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?