लाइव न्यूज़ :

डॉलर के मुकाबले रुपया 73.68 रुपये प्रति डॉलर पर स्थिर

By भाषा | Updated: September 14, 2021 23:01 IST

Open in App

मुंबई, 14 सितंबर घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी के रुख और मुद्रास्फीति बढ़ने संबंधी चिंताओं के बीच मंगलवार को विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 73.68 रुपये प्रति डॉलर पर स्थिर रहा।

विश्लेषकों ने कहा कि अमेरिकी मुद्रास्फीति के आंकड़े जारी होने से पहले अमेरिकी डॉलर में मजबूत होने और कच्चे तेल की ऊंची कीमतों ने भी रुपये की तेजी को सीमित कर दिया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में कारोबार की शुरुआत में रुपया 73.62 रुपये प्रति डॉलर पर ऊंचा खुला और कारोबार के दौरान 73.70 रुपये के निचले और 73.57 के उच्च स्तर को छूने के बाद अंत में यह अपने पिछले बंद भाव 73.68 रुपये प्रति डॉलर पर स्थिर रहा।

मंगलवार को जारी सरकारी आंकड़ों से पता चलता है कि दो महीने की नरमी की प्रवृत्ति को तोड़ते हुए, थोक मूल्य-आधारित मुद्रास्फीति अगस्त में बढ़कर 11.39 प्रतिशत हो गई और लगातार पांचवें महीने दोहरे अंकों में रही।

एक ओर जहां खाद्य कीमतों में कमी आई, वहीं उच्च ईंधन और बिजली और विनिर्मित वस्तुओं की कीमतों ने मुद्रास्फीति को उच्च स्तर पर धकेल दिया, जिससे उपभोक्ता कीमतों पर असर होने की चिंता बढ़ गई।

रिलायंस सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक, श्रीराम अय्यर ने कहा, ‘‘दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के थोक मुद्रास्फीति के आंकड़ों से पहले भारतीय रुपया इस मंगलवार को डॉलर के मुकाबले सपाट हो गया।’’

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी मुद्रा का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक मामूली रूप से घटकर 92.61 रह गया।

वहीं, ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 0.67 प्रतिशत बढ़कर 74 डालर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

घरेलू मोर्चे पर बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित संवेदनशील सूचकांक 69.33 अंक की तेजी दर्शाता 58,247.09 अंक पर बंद हुआ।

एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक, पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे और उन्होंने सोमवार को 1,419.31 करोड़ रुपये के शेयरों की लिवाली की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई