लाइव न्यूज़ :

रुपया पांच पैसे की तेजी के साथ 73.58 रुपये प्रति डॉलर पर बंद

By भाषा | Updated: December 16, 2020 18:44 IST

Open in App

मुंबई, 16 दिसंबर शेयर बाजारों मेंमजबूत विदेशी पूंजी प्रवाह बने रहने के बीच अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को रुपया पांच पैसे की तेजी के साथ 73.58 रुपये प्रति डालर पर बंद हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि विदेशी बाजारों में डॉलर के कमजोर होने से भी रुपये को समर्थन प्राप्त हुआ।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सुबह रुपया, प्रति डालर 73.49 पर खुला। कारोबार के दौरान यह 73.48 के दिन के उच्च स्तर और 73.60 रुपये प्रति डालर के न्यूनतम स्तर को छूने के बाद अंत में पिछले दिन के बंद भाव के मुकाबले पांच पैसे की तेजी के साथ 73.58 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

मंगलवार को रुपये की विनिमय दर आठ पैसे घटकर 73.63 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई थी।

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.35 प्रतिशत घटकर 90.15 रह गया।

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स 403.29 अंक की तेजी के साथ 46,666.46 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजारों के आंकड़ों के अनुसार विदेशी निवेशकों ने मंगलवार को 2,484.09 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध खरीदारी की।

वैश्विक तेल बाजार में ब्रेंट क्रूड वायदा 0.26 प्रतिशत बढ़कर 50.89 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम