लाइव न्यूज़ :

रुपया वर्ष 2021 के आखिरी दिन 13 पैसे की तेजी के साथ 74.29 प्रति डॉलर पर

By भाषा | Updated: December 31, 2021 17:22 IST

Open in App

मुंबई, 31 दिसंबर वर्ष 2021 के आखिरी कारोबारी सत्र में अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 13 पैसे बढ़कर 74.29 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। वर्ष के अंत में बैंकों और निर्यातकों की डॉलर बिकवाली के बीच घरेलू शेयर बाजार में तेजी से रुपये को समर्थन मिला।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 74.35 रुपये प्रति डॉलर पर मजबूत खुला। कारोबार के दौरान यह ऊंचे में 74.10 और नीचे में 74.38 तक गया। अंत में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले यह 13 पैसे की तेजी के साथ 74.29 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

पिछले कारोबारी सत्र में यह 29 पैसे की तेजी के साथ करीब एक महीने के उच्चतम स्तर 74.42 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 459.50 अंक की तेजी के साथ 58,253.82 अंक पर बंद हुआ।

इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में डॉलर का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.04 प्रतिशत घटकर 95.92 रह गया।

वैश्विक मानक ब्रेंट क्रूड वायदा की कीमत 0.74 प्रतिशत की गिरावट के साथ 78.94 डॉलर प्रति बैरल रह गयी।

शेयर बाजार के अस्थायी आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने बृहस्पतिवार को 986.32 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?