लाइव न्यूज़ :

रुपये में तीसरे दिन भी तेजी, डालर के समक्ष 12 पैसे की तेजी के साथ बंद

By भाषा | Updated: March 12, 2021 19:18 IST

Open in App

मुंबई, 12 मार्च कच्चे तेल की कीमतों में मामूली गिरावट आने के बीच अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर में लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में तेजी रही। अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले शुक्रवार को रुपया 12 पैसे मजबूत होकर 72.79 पर पहुंच गया।

अंतरबैंक विदेशी विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 72.66 पर मजबूत खुला। कारोबार के दौरान आरंभिक लाभ कुछ कम हो गया। अंत में, यह अपने पिछले बंद स्तर के मुकाबले 12 पैसे मजबूत होकर 72.79 प्रति डालर पर बंद हुआ।

तेजी के पिछले तीन सत्रों के दौरान रुपया प्रति डालर 46 पैसे मजबूत हुआ है। साप्ताहिक आधार पर रुपये में 23 पैसे यानी 0.31 प्रतिशत की मजबूती आई है।

बृहस्पतिवार को ‘महाशिवरात्रि’ पर्व के कारण बाजार बंद रहे।

दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के समक्ष डालर की मजबूती को दर्शाने वाला डालर सूचकांक भी 0.57 प्रतिशत मजबूत होकर 91.94 अंक हो गया।

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 487.43 अंक नीचे 50,792.08 अंक पर बंद हुआ।

विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल चल रहे हैं। उन्होंने बुधवार को 15.69 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली की।

वैश्विक मानक माने जाने वाले क्रेंट क्रूड की कीमत 0.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 69.53 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई