लाइव न्यूज़ :

रुपये में दूसरे दिन भी तेजी, डॉलर के मुकाबले सात पैसे मजबूत

By भाषा | Updated: May 17, 2021 19:31 IST

Open in App

मुंबई, 17 मई रुपये में लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में तेजी देखी गई। डॉलर के कमजोर होने तथा घरेलू शेयर बाजार में तेजी के बीच विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में रुपये की विनिमय दर सोमवार को प्रति डालर सात पैसे मजबूत होकर 73.22 पर बंद हुई।

अंतरबैंक विदेशी विनिमय बाजार में डालर सुबह 73.24 पर खुला। दिन के कारोबार में रुपये ने 73.16 के उच्च स्तर और 73.26 के निम्न स्तर को छूने के बाद अंत में रुपये की विनिमय दर पिछले बंद के मुकाबले सात पैसे की मजबूती के साथ 73.22 प्रति डालर पर बंद हुई। शुक्रवार को डालर का बंद भाव 73.29 था।

पिछले दो कारोबारी सत्रों में रुपये में 20 पैसे की तेजी आई है।

इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के समक्ष डालर की तुलनात्मक स्थिति दर्शाने वाला डालर सूचकांक 0.09 प्रतिशत गिरकर 90.23 पर था।

घरेलू शेयर बाजार में बीएसई सेंसेक्स 848.18 अंक सुधर कर 49,580.73 अंक पर बंद हुआ।

वैश्विक कच्चा तेल बाजार में ब्रेंट क्रूड का वायदा भाव 0.19 प्रतिशत चढ़कर 68.84 डालर प्रति बैरल पर चल रहा था।

एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार विदेशी निवेशक भारतीय शेयर बाजार में बिकवाल बने हुए है। उन्होंने शुक्रवार को बाजार में 2,607.85 करोड़ रुपये की धन निकासी की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

बॉलीवुड चुस्कीनहीं रहीं जरीन खान की मां परवीन खान, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

क्रिकेटसूर्यवंशी और जायसवाल के तूफान में उड़ा मुंबई?, कोच माहेला जयवर्धने ने कहा- बारिश के बीच रन बरसा?, बेबस दिखे गेंदबाज

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय