लाइव न्यूज़ :

रुपये में पांचवें दिन भी तेजी, 11 पैसे की बढ़त के साथ दो माह के उच्चस्तर पर

By भाषा | Updated: December 30, 2020 18:46 IST

Open in App

मुंबई, 30 दिसंबर रुपये में लगातार पांचवें कारोबारी सत्र में तेजी कायम रही। विदेशी संस्थागत निवेशकों का निवेश बढ़ने और वैश्विक बाजारों में डॉलर के कमजोर होने से अन्तरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 11 पैसे की तेजी दर्शाता करीब दो महीने के उच्चस्तर 73.31 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

अन्तरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में, डॉलर के मुकाबले रुपया 73.35 पर खुला और कारोबार के दौरान इसने 73.26 के दिन के उच्चस्तर और 73.36 के निम्न स्तर को छुआ।

कारोबार के अंत में रुपया अंततः 73.31 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। यह पिछले बंद भाव के मुकाबले 11 पैसे की तेजी को दर्शाता है। इससे पहले रुपया 13 अक्टूबर को इस स्तर पर बंद हुआ था। मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 73.42 रुपये पर बंद हुआ था।

पिछले पांच कारोबारी सत्रों में भारतीय रुपए में 53 पैसे की तेजी आई है।

इस बीच, छह प्रमुख विदेशी मुद्राओं की तुलना में डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.21 प्रतिशत गिरकर 89.80 रह गया।

घरेलू शेयर बाजार में 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 133.14 अंक की तेजी के साथ 47,746.22 पर बंद हुआ।

शेयर बाजारों के अस्थाथी आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल बने रहे। उन्होंने मंगलवार को 2,349.53 करोड़ रुपये के शेयरों की खरीद की।

इस बीच, कच्चे तेल का वैश्विक मानक ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 0.80 प्रतिशत बढ़कर 51.50 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम