लाइव न्यूज़ :

डॉलर के मुकाबले रुपया नौ पैसे बढ़कर 73.55 रुपये प्रति डॉलर पर बंद

By भाषा | Updated: December 14, 2020 21:03 IST

Open in App

मुंबई, 14 दिसंबर विदेशी निधियों के सतत निवेश प्रवाह के चलते अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को रुपया नौ पैसे बढ़कर 73.55 रुपये प्रति डालर पर बंद हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि औद्योगिक उत्पादन के बेहतर आंकड़े आने तथा विदेशी बाजारों में डॉलर के कमजोर पड़ने से रुपये को समर्थन मिला।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सुबह रुपया, प्रति डालर 73.62 पर खुला। कारोबार के दौरान 73.48 के दिन के उच्चतम स्तर को छूने के बाद अंत में पिछले दिन के बंद भाव के मुकाबले नौ पैसे ऊंचा रहकर 73.55 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.45 प्रतिशत की गिरावट के साथ 90.56 अंक रह गया।

बाजार बंद होने के बाद जारी सरकारी आंकड़ों के अनुसार खाद्य कीमतों के कम होने से नवंबर में खुदरा मुद्रास्फीति घटकर 6.93 प्रतिशत रह गई हालांकि, यह रिजर्व बैंक के सतोषजनक स्तर से अधिक बना हुआ है।

विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल बने हुए है। स्टॉक एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार उन्होंने सोमवार को विदेशी निवेशकों ने 2,264.38 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध खरीदारी की।

वैश्विक तेल बाजार में ब्रेंट क्रूड वायदा 1.04 प्रतिशत बढ़कर 50.49 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम