रुपये में लगातार चौथे सत्र में तेजी, डॉलर के मुकाबले सात पैसे मजबूत

By भाषा | Updated: December 29, 2020 21:46 IST2020-12-29T21:46:56+5:302020-12-29T21:46:56+5:30

Rupee rises in fourth consecutive session, stronger by seven paise against dollar | रुपये में लगातार चौथे सत्र में तेजी, डॉलर के मुकाबले सात पैसे मजबूत

रुपये में लगातार चौथे सत्र में तेजी, डॉलर के मुकाबले सात पैसे मजबूत

मुंबई, 29 दिसंबर विदेशी संस्थागत निवेशकों के सतत प्रवाह और घरेलू शेयर बाजार में भारी लिवाली के बीच विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को रुपये में लगातार चौथे कारोबारी सत्र में तेजी देखी गई और डॉलर के मुकाबले रुपया सात पैसे बढ़कर 73.42 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

बाजार सूत्रों के अनुसार विदेशी बाजारों में डॉलर के कमजोर होने से भी रुपये को समर्थन मिला।

अंतर बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में घरेलू मुद्रा की शुरुआत डॉलर के मुकाबले 73.42 रुपये प्रति डॉलर पर हुई। कारोबार आगे बढ़ने के साथ ही यह और चढ़कर 73.34 रुपये की ऊंचाई तक गया। वहीं कारोबार के दौरान उसने 73.44 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर को भी छुआ। अंत में रुपया 73.42 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। यह दर पिछले बंद भाव के मुकाबले सात पैसे ऊंची रही।

सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 73.49 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के समक्ष डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.32 प्रतिशत गिरकर 90.04 पर आ गया।

एक्सचेंज के प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल बने रहे और मंगलवार को उन्होंने 2,349.53 करोड़ रुपये के शेयरों की खरीद की।

इस बीच वैश्विक मानक माने जाने वाले ब्रेंट कच्चे तेल का वायदा भाव 1.24 प्रतिशत बढ़कर 51.49 डॉर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

पिछले चार कारोबारी सत्रों में डॉलर के मुकाबले रुपये में 42 पैसे की तेजी आई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Rupee rises in fourth consecutive session, stronger by seven paise against dollar

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे