लाइव न्यूज़ :

रुपये में लगातार छठे दिन तेजी, 24 पैसे की बढ़त के साथ 73.07 प्रति डॉलर पर

By भाषा | Updated: December 31, 2020 16:29 IST

Open in App

मुंबई, 31 दिंसबर रुपये में बृहस्पतिवार को लगातार छठे कारोबारी सत्र में बढ़त का सिलसिला जारी रहा। वर्ष 2020 के अंतिम कारोबारी दिन रुपया 24 पैसे की बढ़त के साथ 73.07 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। अमेरिकी मुद्रा में कमजोरी से रुपये की धारणा मजबूत हुई।

कारोबारियों ने कहा कि वैश्विक आर्थिक पुनरोद्धार, कोविड-19 के टीके को पेश किए जाने की उम्मीद तथा असाधारण राजकोषीय और मौद्रिक प्रोत्साहन से बाजार की धारणा बेहतर हुई है।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 73.15 प्रति डॉलर पर खुला। यह कारोबार के दौरान 73.01 प्रति डॉलर के उच्चस्तर तक गया तथा 73.17 प्रति डॉलर के निचले स्तर तक भी आया।

अंत में रुपया 24 पैसे की बढ़त के साथ 73.07 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

बुधवार को रुपया 11 पैसे की बढ़त के साथ 73.31 प्रति डॉलर के अपने दो माह के उच्चस्तर पर बंद हुआ था। छह कारोबारी सत्रों में रुपया 77 पैसे मजबूत हुआ है।

इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में डॉलर का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.09 प्रतिशत टूटकर 89.59 पर आ गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?