लाइव न्यूज़ :

रुपये में लगातार दूसरे दिन तेजी, डॉलर के मुकाबले 74.46 रुपये पर बंद हुआ

By भाषा | Updated: July 22, 2021 18:42 IST

Open in App

मुंबई, 20 जुलाई रुपये में लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में तेजी आई। घरेलू शेयर बाजार में तेजी के बीच बृहस्पतिवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकबाले भारतीय रुपया 15 पैसे की मजबूती के साथ प्रति डालर 74.46 पर बंद हुआ।

अन्तर बैंक विदेशी विनिमय बाजार में स्थानीय मुद्रा 74.46 पर खुला। कारोबार के दौरान डालर 74.33 से 74.53 के दायरे में रहा। अंत में रुपये की विनिमय दर प्रति डालर 15 पैसे की मजबूती के साथ 74.46 पर बंद हुई।

मंगलवार को बाजार 74.61 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। बुधवार को बकरीद पर्व के मौके पर विदेशीमुद्रा बाजार बंद रहा।

पिछले दो कारोबारी सत्रों में डॉलर के मुकाबले रुपये में 42 पैसे की तेजी आई है।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.01 प्रतिशत घटकर 92.74 रह गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 638.70 अंक की तेजी के साथ 52,837.21 अंक पर बंद हुआ।

वैश्विक जिंस वायदा बाजार में ब्रेंट क्रूड की दर 0.98 प्रतिशत घटकर 72.94 डॉलर प्रति बैरल रह गयी।

एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने मंगलवार को 2,834.96 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें