लाइव न्यूज़ :

शुरुआती कारोबार में डालर के मुकाबले रुपया 6 पैसे ऊंचा

By भाषा | Updated: December 17, 2020 10:54 IST

Open in App

मुंबई, 17 दिसंबर अंतर बैंकिंग विदेशी मुद्रा विनिमय कारोबार में बृहस्पतिवार को कारोबार के शुरुआती दौर में रुपया अमेरिकी डालर के मुकाबले 6 पैसे बढ़कर 73.52 रुपये प्रति डालर पर रहा।

घरेलू शेयर बाजार में सकारात्मक रुख जारी रहने और विदेशी मुद्रा प्रवाह बना रहने से रुपये में मजबूती का रुख रहा।

कारोबारियों का कहना है कि विदेशी बाजारों में अमेरिकी मुद्रा के कमजोर पड़ने और अमेरिका में प्रोत्साहन पैकेज को लेकर बढ़ती उम्मीदों से घरेलू मुद्रा को समर्थन मिला।

अंतर बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया कारोबार के शुरुआती दौर में 73.52 रुपये प्रति डालर पर खुला और पिछले दिन के बंद भाव के मुकाबले 6 पैसे ऊंचा रहा। इससे पहले बुधवार को यह कारोबार की समाप्ति पर डालर के मुकाबले यह पांच पैसे ऊंचा रहकर 73.58 रुपये प्रति डालर पर बंद हुआ था।

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के समक्ष डालर की स्थिति को आंकने वाला डालर इंडेक्स 0.44 प्रतिशत नीचे रहकर 90.05 अंक पर रहा।

वही, अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट कच्चा तेल वायदा भाव 0.86 प्रतिशत बढ़कर 51.52 डालर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?