लाइव न्यूज़ :

रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 12 पैसे बढ़कर 72.75 के स्तर पर बंद

By भाषा | Updated: February 12, 2021 17:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 फरवरी विदेशी कोषों की आवक जारी रहने के बीच रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 12 पैसे की मजबूती के साथ 72.75 के स्तर पर बंद हुआ।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 72.79 पर खुला और दिन के कारोबार के दौरान इसने 72.75 का उच्च स्तर और 72.83 के निम्न स्तर को देखा।

रुपया अंत में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 72.75 पर बंद हुआ, जो पिछले बंद भाव से करीब 12 पैसे की बढ़ोतरी दर्शाता है। रुपया गुरुवार को 72.87 पर बंद हुआ था।

इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.20 प्रतिशत बढ़कर 90.60 पर पहुंच गया।

शेयरखान के शोध विश्लेषक सैफ मुकदम ने कहा कि कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और एफआईआई आवक जारी रहने के चलते रुपये में मजबूती आई। साथ ही व्यापक आर्थिक आंकड़ों में सुधार की उम्मीद ने भी रुपये को बल दिया।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि प्रतिभागियों की मुद्रास्फीति और औद्योगिक उत्पादन के आंकड़ों पर नजर है और उम्मीद से बेहतर आंकड़े रुपये की चाल तेज कर सकते हैं।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने गुरुवार को सकल आधार पर 944.36 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

इसबीच वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.64 प्रतिशत गिरकर 60.75 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

साप्ताहिक आधार पर डॉलर के मुकाबले रुपये में 18 पैसे की बढ़त हुई।

रिलायंस सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक श्रीराम अय्यर ने कहा कि जोरदार इक्विटी अंतर्प्रवाह के चलते शुक्रवार को और इस सप्ताह रुपये में बढ़त हुई। हालांकि, भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा पूरे सप्ताह लगातार हस्तक्षेप के चलते मुद्रा की बढ़त पर अंकुश लगा।

इस सप्ताह कमजोर डॉलर सूचकांक ने भी स्थानीय मुद्रा को मजबूती दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'