लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया दस पैसे की कमजोरी के साथ खुला

By भाषा | Updated: December 6, 2021 11:11 IST

Open in App

मुंबई, छह दिसंबर सोमवार को शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले दस पैसा कमजोर होकर 75.22 रुपये प्रति डॉलर के भाव पर आ गया।

कारोबारियों ने कहा कि घरेलू इक्विटी बाजार की कमजोरी और डॉलर के मजबूत होने के अलावा कोरोनावायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन को लेकर व्याप्त आशंकाओं से भी रुपये के प्रदर्शन पर असर देखा जा रहा है।

इसके अलावा विदेशी पूंजी की निकासी जारी रहने और कच्चे तेल के दाम में तेजी का रुख रहने से भी रुपये के मुकाबले डॉलर को मजबूती मिल रही है।

अंतर-बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया कमजोर होकर खुला। शुरुआती सौदों में यह 75.22 रुपया प्रति डॉलर पर कारोबार कर रहा था। इस तरह पिछले कारोबारी दिवस की तुलना में रुपया दस पैसे की कमजोरी के साथ खुला।

पिछले कारोबारी दिवस पर रुपया 75.12 रुपया प्रति डॉलर के भाव पर बंद हुआ था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, धीमी सांस और लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

कारोबारकैबिनेट फैसलाः परिचालन जुलाई 2026 से शुरू और 10,000 रोजगार, एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में निवेश को मंजूरी

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?