लाइव न्यूज़ :

रुपया तीन पैसे की गिरावट के साथ प्रति डॉलर 72.87 पर बंद

By भाषा | Updated: February 11, 2021 18:06 IST

Open in App

मुंबई, 11 फरवरी घरेलू शेयर बाजार में मजबूती के रुख के बीच विदेशी विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर तीन पैसे की गिरावट के साथ 72.87 रुपये पर बंद हुई।

अन्तरबैंक विदेशी विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपये की विनियम दर 72.81 पर खुली और ऊपर में 72.65 तथा नीचे में 72.87 प्रति डालर तक गयी। अंत में रुपया पिछले बंद से मात्र तीन पैसे हल्का हो प्रति डालर 72.87 पर बंद हुआ।

बुधवार को बंद के समय विनिमय दर 72.84 रुपये प्रति डॉलर थी।

वैश्विक बाजार में डालर का बैरोमीटर माना जाने वाला छह प्रमुख मुद्राओं वाला डालर सूचकांक 0.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ 90.38 रह गया।

शेयर बाजार में विदेशी संस्थागत निवेशक शुद्ध लिवाल बने रहे और बुधवार को उन्होंने 1,786.97 करोड़ रुपये के शेयरों की खरीद की।

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित बीएसई30 सूचकांक 222.13 अंक की तेजी के साथ 51,531.52 अंक के सर्वकालिक उच्च स्तर पर बंद हुआ।

वैश्विक जिंस वायदा बाजार में ब्रेंट कच्चे तेल का भाव 0.70 प्रतिशत घटकर 61.04 डालर प्रति बैरल था।

बाजार सूत्रों ने कहा कि शुक्रवार को जारी होने वाले उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) और (औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) के आंकड़े आगे बाजार की दिशा को निर्धारित करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम